Diwali Bonus for SAIL Employees: सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ा फैसला! अक्टूबर के पहले हफ्ते में खाते में आएगा पैसा, 30,000 रुपए तक​ मिलने की उम्मीद

Diwali Bonus for SAIL Employees: सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ा फैसला! अक्टूबर के पहले हफ्ते में खाते में आएगा पैसा, 30,000 रुपए तक​ मिलने की उम्मीद

Diwali Bonus for SAIL Employees: सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ा फैसला! अक्टूबर के पहले हफ्ते में खाते में आएगा पैसा, 30,000 रुपए तक​ मिलने की उम्मीद

Diwali Bonus for SAIL Employees: सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ा फैसला! अक्टूबर के पहले हफ्ते में खाते में आएगा पैसा, 30,000 रुपए तक​ मिलने की उम्मीद / Image: AI Generated

Modified Date: September 27, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: September 27, 2026 2:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SAIL के ठेका श्रमिकों को सैलरी का 8.3% बोनस
  • र्गा पूजा से पहले ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान
  • नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारियों के बोनस पर 1 अक्टूबर को फैसला

नई दिल्ली: Diwali Bonus for SAIL Employees: जैसे-जैसे दिन दिवाली पास आ रही है वैसे-वैसे कर्मचारी बोनस को लेकर और बेसब्र होते जा रहे हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार पिछली बार के मुकाबले बोनस के तौर पर अच्छी रकम का भुगतान किया जाएगा। लेकिन इस बीच स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सेल प्रबंधन ने फैसला लिया है कि ठेका श्रमिकों को उनकी सैलरी का 8.3 प्रतिशत बोनस के तौर पर भुगतान किया जाएगा। इससे बड़ी खुशखबरी की बात ये है कि दुर्गा पूजा से पहले ही इन कर्मचारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं, नियमित कर्मचारियों के बोनस को लेकर 1 अक्टूबर को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा।

ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले बोनस

Diwali Bonus for SAIL Employees: मिली जानकारी के अनुसार सेल प्रबंधन ने इस बार ठेका श्रमिकों को सैलरी का 8.3 प्रतिशत बोनस के तौर पर भुगतान किया जाएगा। बताया गया कि सेल के दुर्गापुर तथा इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों को बोनस की राशि सबसे पहले दी जाएगी। इसके बाद बोकारो, भिलाई, राउरकेला आदि इकाइयों में 8 से 10 अक्टूबर के बीच उन्हें बोनस का भुगतान किया जाएगा।

1 अक्टूबर को अहम बैठक

वहीं दूसरी ओर 1 अक्टूबर को होने वाली बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बोनस की देय राशि पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। इसके बाद कामगारों को बोनस की राशि पांच अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने की संभावना है। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र सहित सेल की अन्य इकाइयों में कार्यरत करीब 52 हजार स्थायी एवं प्रशिक्षु कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 20 अक्टूबर को दशहरा है। ऐसे में सेल प्रबंधन ने समय रहते कामगारों के बोनस पर फैसला लेने के लिए एक अक्टूबर को बैठक की तारीख तय की है।

29 हजार रुपए तक मिल सकता है बोनस

महारत्न कंपनी सेल में कामगारों को दी जाने वाली बोनस की राशि पर हर हाल में एक अक्टूबर, गुरुवार को अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि दो अक्टूबर, शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश है। वहीं, तीन अक्टूबर शनिवार और चार अक्टूबर रविवार को सेल मुख्यालय, नई दिल्ली में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में यूनियन नेताओं के पास बोनस की राशि को लेकर बातचीत के लिए एक अक्टूबर के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा। इधर, सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के साथ हुए करार के तहत लागू वर्तमान बोनस फार्मूले के आधार पर कामगारों को दी जाने वाली राशि का आकलन शुरू कर दिया है। वर्तमान बोनस फार्मूले के तहत इस वर्ष कामगारों को करीब 29 हजार रुपए बोनस मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले साल मिला था 29,500 रुपए

सेलकर्मियों के बोनस के मुद्दे पर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले कंपनी प्रबंधन ने अपनी ओर से दी जाने वाली बोनस राशि का हिसाब-किताब कर लिया है, जबकि यूनियन की ओर से बोनस की मांग को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि बोनस बैठक के दौरान कंपनी की आय और व्यय को देखते हुए राशि का प्रस्ताव प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वे सेल प्रबंधन से वर्तमान बोनस फार्मूले को संशोधित कर इस बार कामगारों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिलाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि पिछले साल सेल के स्थायी कर्मचारियों को 29,500 रुपए और प्रशिक्षु कर्मियों को 23,600 रुपए बोनस दिया गया था।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"