Today Live Breaking News and Updates 15 June: छत्तीसगढ़ वासियों को महंगाई का एक और झटका, सरकार ने बढ़ाई बिजली की कीमत
Today Live Breaking News and Updates 15 June: छत्तीसगढ़ वासियों को महंगाई का एक और झटका, सरकार ने बढ़ाई बिजली की कीमत
Today Live Breaking News and Updates 15 June | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 15 June: रायपुर। CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी महीने से अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी। हालांकि बिजली कंपनी ने करीब 24 प्रतिशत दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने उससे काफी कम बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
CG Electricity Price Hike: नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। इस वर्ग के लिए 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि स्वीकृत की गई है। कृषि क्षेत्र भी इस बढ़ोतरी से अछूता नहीं रहेगा। कृषि पंपों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों की बिजली लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।
Today Live Breaking News and Updates 15 June: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की तरफ से कर दी गई है। मानसून सत्र की शुरुआत 13 जुलाई 2026 से शुरु होकर 17 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि, विभिन्न मुद्दों को लेकर इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा।
Today Live Breaking News and Updates 15 June: आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर समझौता हो गया है। (US Iran War End) 4 महीने से चल रहे दोनों ही देश चल रहे संघर्ष को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को टोल-मुक्त खोलने मंजूरी दे दी है और अमेरिकी नौसैनिक द्वारा लगाए गए ब्लॉकेड (नाकेबंदी) को तुरंत हटाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। (America Iran Deal) हालांकि, अभी ईरान की ओर से इस डील के बारे में कोई भी आधिकारी बयान जारी नहीं किया गया है।

Facebook


