Today Live Breaking News and Updates 15 September 2026: नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, CM विष्णुदेव साय करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
Today Live Breaking News and Updates 15 September 2026: नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, CM विष्णुदेव साय करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
Today Live Breaking News and Updates 15 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 15 September 2026 नवा रायपुर को गोल्फ खेल के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और प्रदेश में खेल पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ 15 सितंबर को होगा। फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एवं डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव तथा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय स्तर के खेल दिग्गजों की मौजूदगी से नवा रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता को नई पहचान मिलने के साथ प्रदेश में गोल्फ और खेल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Facebook


