Today Live Breaking News and Updates 16 June: पीएम नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार G-7 समिट में करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

Today Live Breaking News and Updates 16 June: पीएम नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार G-7 समिट में करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

Today Live Breaking News and Updates 16 June: पीएम नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार G-7 समिट में करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

Today Live Breaking News and Updates 16 June

Modified Date: June 16, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: June 16, 2026 8:56 am IST

Today Live Breaking News and Updates 16 June प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। 14 से 18 जून तक चलने वाली इस यात्रा का सबसे अहम पड़ाव फ्रांस का एविएन शहर है, जहां 16 और 17 जून को G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत एक साझेदार देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी सातवीं बार G7 शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं, जबकि भारत अब तक 13 बार इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

राष्ट्रपति ट्रंप से होगी पीएम मोदी की मुलाकात

G7 फ्रांस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई द्विपक्षीय मुलाकात भी संभावित है। सबसे ज़्यादा नज़र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाक़ात पर टिकी हुई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि G7 के साइडलाइन में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाक़ात 17 जून को एविएन, फ्रांस में हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।