Karnataka Road Accident News: टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, नौ साल की मासूम समेत एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत
Karnataka Road Accident News: मांड्या जिले में दूध के टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
Karnataka Road Accident News| Photo Credit: IBC24
- मांड्या जिले में दूध के टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
- इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
- मृतकों में नौ साल की बच्ची भी शामिल है।
Karnataka Road Accident News: मांड्या: कर्नाटक के मांड्या जिले में मंगलवार को दूध के टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नौ साल की बच्ची सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच मांड्या जिले के मद्दूर तालुका के कोप्पा थाना क्षेत्र में हुई।
कैसे हुआ हादसा?
Karnataka Road Accident News: पुलिस ने बताया कि परिवार बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुका में रहता था। काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने मायके में गौरी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, दूध के टैंकर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मुथु और उनकी नौ वर्षीय बेटी कीर्तना की मौके पर ही मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काव्या ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बच गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ganesh Chaturthi 2026: क्या आज चांद देखने से लगेगा कलंक दोष? आखिर चतुर्थी का चांद क्यों नहीं देखते और क्या है इसका रहस्य?
- Mandsaur Road Accident News: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगी, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
- Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम

Facebook


