Today Live Breaking News and Updates 27 Feb 2026
Today Live Breaking News and Updates 27 Feb 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Today Live Breaking News and Updates 27 Feb 2026: आदेशानुसार हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक, ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव, तरुण कुमार किरण कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और आशीष कुमार टिकरिहा को छग वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।
Chhattisgarh Collector Transfer List by satya sahu
जैसलमेर में आयोजित भारतीय वायु सेना के ‘वायु शक्ति’ अभ्यास के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के पहले स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रच दिया है। प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विशेष रूप से विकसित और निर्मित किया गया है। इस उड़ान के जरिए राष्ट्रपति ने न केवल स्वदेशी सैन्य शक्ति का अनुभव किया, बल्कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत का संदेश भी दिया।
दिल्ली में शराब घोटाले में आज कोर्ट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया है। आरोप मुक्त होने के बाद पूर्व सीएम ने मीडिया के सामने चर्चा की। इस दौरान वो रो पड़े। उन्होंने कहा कि “मैं करप्ट नहीं हूं। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए, आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।”
मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है : अरविंद केजरीवाल#ArvindKejriwal #AAP #Delhi #LiquorPolicyCase | Arvind Kejriwal | AAP | Delhi Liquor Policy Case | @ArvindKejriwal pic.twitter.com/TZHGPxlRQ6
— IBC24 News (@IBC24News) February 27, 2026