CLOSED

Today Live News and Updates 6th Dec 2025: टीम इंडिया ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात

Today Live News and Updates 6th Dec 2025: टीम इंडिया ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात

Today Live News and Updates 6th Dec 2025: टीम इंडिया ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात

Today Live Breaking News and Updates 6th December 2025

Modified Date: December 6, 2025 / 11:48 pm IST
Published Date: December 6, 2025 9:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुतिन ने 19 समझौते किए
  • ट्रेड-एनर्जी पर बड़े करार
  • भारत–रूस शिखर वार्ता सफल

Today Live News and Updates 6th Dec 2025: भारत ने तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका की पारी को 270 रन पर समेटने के बाद भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116) ने शतकीय पारी खेली जबकि रोहित शर्मा (75) और विराट कोहली (नाबाद 65) ने अर्धशतक लगाये। दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र सफलता केशव महाराज ने रोहित को आउट कर दिलाई।

IND vs SA 3rd ODI Highlights साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक (106) और बावुमा (48) की बदौलत 47.5 ओवर में 270 रन बनाए। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया।

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने संभलकर शुरुआत की और फिर अपने शॉट खेले। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 73 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। रोहित का सीरीज में ये दूसरा अर्धशतक था।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंद में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 45 गेंद में नाबाद 65 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल 121 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से केशव महाराज को एक विकेट मिला।

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown