Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: आज राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO, कुछ ही देर में शुरू होगी ट्रस्ट की अहम बैठक
Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: आज राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO, कुछ ही देर में शुरू होगी ट्रस्ट की अहम बैठक
Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित आज राम मंदिर में ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की अहम बैठक मणिरामदास छावनी में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। इस बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ (Ram Mandir First CEO) के नाम पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही ट्रस्ट के पहले सचिव (Ram Mandir Trust Secretary) के तौर पर जगदीश ऑफले की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।
आज हो सकती हैं तीन बड़ी नियुक्तियां (Ram Mandir Trust New Appointments)
आपको बता दें कि चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव रहे चंपत राय (Champat Rai Resignation) और अनिल मिश्रा के इस्तीफा के बाद दो महत्वपूर्ण पद है रिक्त है। बीते दिनों राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद से पद खाली है। जिन पर आज नियुक्तियां की जाएगी।
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO के लिए 4 नाम चर्चा में! किसके नाम पर लगेगी मुहर?
#RamMandir | #RamMandirTrust | #Ayodhya | Ram Mandir CEO https://t.co/gjR4CHIdRt
— IBC24 News (@IBC24News) September 2, 2026
नरसिंहपुर: एमपी के नरसिंहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व विधायक संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा समेत 3 ठिकानों पर ED ने रेड मारी है। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम ने जिले में उनके अलग-अलग कार्यालयों में दबिश दी है, बताया जा रहा है कि फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने ये एक्शन लिया है। फ़िलहाल जांच एजेंसी दस्तावेजों की जांच कर रही है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Facebook


