Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला?

Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला?

Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला?

Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला? /image: AI Generated

Modified Date: September 2, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: September 2, 2026 12:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर ED की रेड
  • फर्जी टोल वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
  • दस्तावेजों और NHAI रिकॉर्ड की जांच जारी

नरसिंहपुर। Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: एमपी के नरसिंहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व विधायक संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा समेत 3 ठिकानों पर ED ने रेड (Narsinghpur ED Raid) मारी है। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम ने जिले में उनके अलग-अलग कार्यालयों में दबिश दी है, बताया जा रहा है कि फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने ये एक्शन लिया है। फ़िलहाल जांच एजेंसी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

कई राज्यों में 14 ठिकानों पर रेड (NHAI Toll Scam)

Narsinghpur ED Raid बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय फर्जी टोल वसूली मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ED Action), NCR और कोलकाता स्थित परिसरों पर तलाशी ले रहा है। NHAI के अलग-अलग टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Fake Toll Collection Case) में ED ने बुधवार को PMLA की धारा-17 के तहत एक साथ 14 ठिकानों पर रेड मारी है।

टोल का पैसा डायवर्ट करने का आरोप (NHAI Toll Scam)

Toll Collection Fraud Case छापेमारी में नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर टोल वसूली में घोटाला (Former MLA Sanjay Sharma ED Raid) सामने आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग की टोल वसूली का काम पूर्व विधायक संजय शर्मा की कंपनी के पास है। ED के मुताबिक उन पर आरोप है कि टोल से वसूली गई रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया। ED ने फॉरेंसिक परीक्षण और NHAI के रिकॉर्ड की जांच में अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.