Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रक-पिकअप की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रक-पिकअप की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। छिंदवाड़ा बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 10 से ज्यादा घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। ये पूरी घटना तेंदनी के लावाघोघरी थाना इलाके की है। (MP road accident)
पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे
Chhindwara Accident Newsमिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय पिकअप में 20 से 25 मजदूर सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या और भी बढ़ने के आसार है। इस घटना ने दिल को झकझोर दिया है, फिलहाल अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। (MP road accident)

Facebook


