CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग,18 लोगों की मौके पर मौत, सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग,18 लोगों की मौके पर मौत, सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग,18 लोगों की मौके पर मौत, सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 10:54 pm IST
Published Date: June 22, 2026 9:14 am IST

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पूर्णिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। है। इस दर्दनाक हादसे में कुल 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र मात्र 20 से 24 वर्ष के बीच थी। इस पूरे हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीँ सीएम योगी भी मौके पर पहुंच चुके है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पूर्णिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस भीषण आग की खबर मिलते ही अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर सीएम योगी लखनऊ लौट रहे। अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लखनऊ में आग की घटना पर दुख जताया। कहा- अलीगढ़ में रुकना तो चाहते थे, लेकिन एक दुखद घटना की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत ही लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।जनसभा के बाद सीएम को आज रात अलीगढ़ सर्किट हाउस में रुकना था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अलीगढ़ से हाथरस जाना था। इसके साथ ही मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं।

Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक (CG Monsoon News) दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में मानसून की एंट्री हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में अब बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। दंतेवाड़ा में हल्की बौछारें पड़ी है, जिसके बाद अब राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ने लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूरे तरीके से सक्रिय (Monsoon Active in Chhattisgarh) हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएगी।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।