LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026: भूकंप से हिली देश की राजधानी दिल्ली की धरती.. अफगानिस्तान का हिंदूकुश था केंद्र, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.9 की तीव्रता

Ads

Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप से उत्तर भारत के कई राज्यों में झटके महसूस हुए।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 08:46 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 11:07 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026: नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया, जिससे कुछ देर के लिए लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था।

Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई और इसका केंद्र धरती की सतह से 191 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।


नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 27 June 2026  महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET Paper Leak) का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसेक बाद परीक्षा को रद्द (Maha TET Exam Cancelled) कर दिया गया है।

पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द

Maha TET Exam Cancelled पेपर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है। बता दें कि महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET) 28 जून यानी कल होना था।, जिसमें राज्य भर से 4 लाख के करीब कैंडिडेट के शामिल होने वाले थे।

The liveblog has ended.