Chhattisgarh Heavy Rain CM Advisory: छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़ रहे हालात!.. CM साय ने जारी किया कलेक्टरों को निर्देश, स्कूलों को भी बंद रखने का ऐलान

Ads

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 11:03 PM IST

Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के बीच CM साय अलर्ट
  • कलेक्टरों को राहत कार्य तेज करने निर्देश
  • नदी-नालों के पास सतर्क रहने अपील

Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: रायपुर: समूचा छत्तीसगढ़ बीते 48 घंटों से जबरदस्त तरीके से चक्रवाती बारिश की चपेट में है। लगातार तेज होती बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जिलों में जल जमाव की वजह से बाढ़ के हालात है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने जिलों के लिए एडवायजरी जारी की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीएम साय ने कहा है कि, “प्रदेश में बस्तर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश से बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति बनी है। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जिला कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।”

सभी कोई ‘एडवायजरी’ का पालन करें: सीएम

Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: उन्होंने आगे लिखा, “आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। मेरे छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों से भी आग्रह है कि इस समय सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी ‘एडवाइजरी’ का पालन करें। आप सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

प्रदेश एक सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: प्रदेश भर में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश के स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों के स्कूलों को बंद रखने की घोषण की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है, “छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Q1. छत्तीसगढ़ में CM साय ने क्या निर्देश दिए हैं?

Ans: मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

Q2. किन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की अपील है?

Ans: निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सावधान रहने कहा गया है।

Q3. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर IMD ने क्या चेतावनी दी?

Ans: IMD ने 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।