Assembly by polls voting till 11 AM : रायपुर दक्षिण विधानसभा में 18.73%, बुधनी में 36.60%, विजयपुर में 38.26% हुई वोटिंग

Raipur south assembly by polls: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई चुनाव पार्टी अपने झंडा बैनर या चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन रायपुर के मतदान केंद्र पर इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Assembly by polls voting till 11 AM : रायपुर दक्षिण विधानसभा में 18.73%, बुधनी में 36.60%, विजयपुर में 38.26% हुई वोटिंग
Modified Date: November 13, 2024 / 12:22 pm IST
Published Date: November 13, 2024 12:12 pm IST

रायपुर: Assembly by polls voting till 11 AM: रायपुर दक्षिण विधानसभा में मतदान जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक रायपुर दक्षिण विधानसभा में 18.73% वोटिंग हुई। इधर एमपी की दो सीटों पर भी मतदान हो रहा है, ताजा जानकारी के अनुसार 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार हैं

झारखंड की 43 सीटों पर 29.31% वोटिंग
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 18.73% वोटिंग
बुधनी विधानसभा में 36.60% वोटिंग
विजयपुर विधानसभा में 38.26% वोटिंग

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव चल रहा है, लेकिन इसमें चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई चुनाव पार्टी अपने झंडा बैनर या चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन रायपुर के मतदान केंद्र पर इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

दरअसल, ऑटो गाड़ी पर पार्टी के झंडा बैनर लगाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। मतदान केंद्र के ठीक दरवाजे तक यह गाड़ियां पहुंच रही है । आईबीसी24 के कैमरे पर इसकी लाइव तस्वीरें कैद हुईं हैं। मजे की बात यह की मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल मौजूद था लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहा था। जब मीडिया का कैमरा दिखा, तब उन्होंने कार्रवाई शुरू की। मतदाताओं को लेकर पहुंचे हुए ऑटो गाड़ी से पार्टी का झंडा उतरवाया गया।

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया मतदान

Raipur south assembly by polls इसके पहले आज भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी आज सुबह 10.24 मिनट पर अपने घर से वोट डालने के लिए निकले। वोट डालने के बाद BJP के प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि बिना भेदभाव के रायपुर का विकास होगा। मोदी और विष्णु देव साय की गारंटी हर व्यक्ति तक पहुंचेगी।

वहीं सुनील सोनी की पत्नी तारा सोनी ने कहा सोनी जी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं, इसलिए ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता और किस्मत भी साथ देती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी सह परिवार महाराणा प्रताप स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे थे।

read more:  ‘बैग’ की जांच कोई मुद्दा नहीं, केवल उद्धव की वोट मांगने की तिकड़म: फडणवीस

read more: Video: मौसी के साथ बाथरूम में भीगे बदन ऐसा काम कर रहा नाबालिग, अस्पताल में बीमार मां के सामने नाच रही युवती


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com