Guna Murder News: पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रहा था छात्र, लेकिन एक बहस से खत्म हो गई जिंदगी, सड़क पर हुई मामूली कहासुनी का मिला ऐसा अंजाम

Guna Murder News: पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रहा था छात्र, लेकिन एक बहस से खत्म हो गई जिंदगी, सड़क पर हुई मामूली कहासुनी का मिला ऐसा अंजाम

Guna Murder News: पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रहा था छात्र, लेकिन एक बहस से खत्म हो गई जिंदगी, सड़क पर हुई मामूली कहासुनी का मिला ऐसा अंजाम

Guna Murder News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 30, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: June 30, 2026 12:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुना में नाबालिग छात्र की हत्या
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला
  • पुलिस तलाश में जुटी

गुना: Guna Murder News गुना में सहिष्णुता और कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र के मालपुर रोड पर महज बाइक का एक्सीलरेटर तेज करने और हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में एक होनहार छात्र की बलि चढ़ा (Guna Student Murder) दी गई। आरोप है कि पड़ोसी रामजीलाल रजक ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्र मोहित रजक पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी टैक्सी से हथियार निकाला और मोहित के सीने और पेट को छलनी कर दिया। लहूलुहान हालत में मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक्सीलेंस स्कूल का छात्र था। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Guna Student Murder जिस घर में एक दिन पहले ही परीक्षा की नई किताबें आईं थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। 12वीं का छात्र मोहित पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता था, (Madhya Pradesh Crime News) लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक सनकी की हैवानियत ने उसकी सांसें हमेशा के लिए छीन लीं। इस खूनी वारदात ने हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है।

यह वारदात समाज में बढ़ते आक्रोश और बेलगाम होते जा रहे अपराधियों का जीता-जागता सबूत है। सरेराह मामूली बहस पर धारदार हथियार से हमला करना साफ दिखाता है कि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सुराग ढूंढ रही है, लेकिन कानून व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब गायब है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आम जनता के बीच बर्दाश्त का स्तर इस कदर क्यों गिर गया है कि बाइक की महज एक आवाज पर किसी नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है? इस सामाजिक हिंसक प्रवृत्ति का इलाज क्या है?

मामूली विवाद में एक होनहार छात्र की जान चली गई। कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे सिर्फ जल्द से जल्द सख्त विधिक न्याय का इंतजार कर रहे हैं। क्या जिले इस बड़े और गंभीर मामले पर शासन और प्रशासन कोई ठोस और सख्त कार्यवाही करेगा? यह गुना की जनता के लिए बड़ा और अहम सवाल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।