Jila Hospital Viral Video: जमीन पर बेबस पड़ा था युवक, महिला वार्ड बॉय ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर लोगों का खौल उठा खून

Jila Hospital Viral Video: जमीन पर बेबस पड़ा था युवक, महिला वार्ड बॉय ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर लोगों का खौल उठा खून

Jila Hospital Viral Video: जमीन पर बेबस पड़ा था युवक, महिला वार्ड बॉय ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर लोगों का खौल उठा खून

Jila Hospital Viral Video | Photo Credit: AI

Modified Date: June 30, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: June 30, 2026 12:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायबरेली जिला अस्पताल में महिला वार्ड बॉय ने मानसिक रूप से बीमार युवक की पिटाई की
  • वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठे
  • कानूनी कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों द्वारा की गई

इंद्रवीर सिंह/रायबरेली: Jila Hospital Viral Video उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला वार्ड बॉय मानसिक रूप से अस्वस्थ और लाचार युवक की बेरहमी पिटाई कर दी। महिला ने युवक को लात और चप्पलों से पिटाई कर दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jila Hospital Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला अस्पताल का है। वीडियो के अनुसार, मानसिक रूप से बीमार युवक जमीन पर असहाय स्थिति में पड़ा हुआ था। इसी दौरान महिला वार्ड बॉय ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए उस पर चप्पलों से हमला कर दिया। महिला इतने पर ही नहीं रुकी, उसने जमीन पर बेबस पड़े युवक के सिर, पीठ और चेहरे पर कई बार ताबड़तोड़ लात मारी।

इस अमानवीय हरकत का एकमात्र मकसद युवक को अस्पताल परिसर से खदेड़ना था। वीडियो के सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।