West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा /image: IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: May 4, 2026 1:11 pm IST

कोलकाता: West Bengal Seat-wise Result 2026 देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किये जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) फ़िलहाल ताजा रुझानों में भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी महज 96 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं, सबसे अहम बात ये है कि टीएमसी का चार जीलों में खाता भी नहीं खुला है। जबकि सामने आए आंकड़ों की बात करें तो भाजपा बहुमत के आंकड़े की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

ममता सरकार के 13 मंत्री हार की ओर

West Bengal Seat-wise Result 2026 मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी सरकार के 34 में से 13 मंत्री पीछे चल रहे हैं और स्थानीय लोगों की मानें तो ममता सरकार के 13 मंत्रियों की हार लगभग तय है। बात करें ऐसे जिलों की जहां पर टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है तो उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।

इन सीटों पर नहीं खुला टीएमसी का खाता

वहीं, अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं। इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल के तराई और डूअर्स क्षेत्र में आते हैं, जहां चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी और राजबंशी वोटर चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाते हैं।

ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा

चुनावी परिणाम सामने आने के बाद भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है। SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।”

पीएम मोदी ने पहले ही कर दिया था ऐलान

वहीं पश्चिम बर्धमान जिले की सात सीटों (पांडाबेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण और आसनसोल उत्तर) पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। खास तौर पर आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की मौजूदा विधायक और फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल लीड कर रही हैं। पश्चिम बर्धमान कोयला खनन और स्टील उद्योग के लिए जाना जाता है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दावा किया था कि इस बार पश्चिम बंगाल में कई जिले ऐसे होंगे, जहां तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। शुरुआती रुझान इसी ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"