Atul Limited Share Price: अचानक आया बड़ा अपडेट! डिविडेंड बढ़ा, टारगेट भी बढ़ाया, एक्सपर्ट बोले अभी और ऊपर जाएगा, क्या निवेशकों की लगने वाली है लॉटरी?

Atul Limited Share Price: अतुल लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है और एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के टारगेट प्राइस में भी इजाफा किया है। इससे शेयर को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल और भरोसा बढ़ा है। (NSE: ATUL, BSE: 500027)

Atul Limited Share Price: अचानक आया बड़ा अपडेट! डिविडेंड बढ़ा, टारगेट भी बढ़ाया, एक्सपर्ट बोले अभी और ऊपर जाएगा, क्या निवेशकों की लगने वाली है लॉटरी?

(Atul Limited Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 4, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अतुल लिमिटेड पर ब्रोकरेज हाउस की “Buy” रेटिंग
  • कंपनी देगी ₹30 प्रति शेयर डिविडेंड
  • मार्च तिमाही में 66% बढ़ा नेट प्रॉफिट

नई दिल्ली: Atul Limited Share Price Today: अतुल लिमिटेड के शेयर को लेकर बाजार में मजबूत तेजी का रूझान देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट इस शेयर को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने निवेशकों को इसे ‘खरीदने‘ की सलाह दे रहे हैं। कंपनी ने भी अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 1 शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन (Quarterly Results Performance)

कंपनी ने 24 अप्रैल को मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। इस दौरान अतुल लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 210 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में 127 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 66% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 1670 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल यह 1451.60 करोड़ रुपये था जो लगभग 15% की ग्रोथ को दर्शाता है। इसके अलावा EBITDA भी 25.70% बढ़कर 280 करोड़ रुपये हो गया जो एक मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को दर्शाता है।

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट (Dividend Record Date)

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा उन्हें ही इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। यह फैसला निवेशकों के लिए अतिरिक्त आय का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Atul Ltd – शेयर का आज का प्रदर्शन (04 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Atul Ltd
एक्सचेंज NSE
करंट प्राइस ₹ 6,919.00
बदलाव +₹101.50 (1.49%)
ओपन ₹ 6,890.00
हाई ₹ 7,030.00
लो ₹ 6,867.50
मार्केट कैप ₹20.39K करोड़
P/E रेशियो 30.05
52-सप्ताह हाई ₹ 7,788.00
52-सप्ताह लो ₹ 5,560.50
डिविडेंड यील्ड 0.43%
तिमाही डिविडेंड अमाउंट ₹ 7.44

शेयर का हालिया प्रदर्शन (Recent Share Performance)

गुरुवार को कारोबार के अंत में अतुल लिमिटेड का शेयर 6817.50 रुपये पर बंद हुआ था और आज करीब 11.58 बजे 1.49% की तेजी के साथ 6,919 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में इसमें 13% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर 10% से अधिक बढ़ चुका है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 7788 रुपये और निचला स्तर 5560.50 रुपये रहा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 20,390 करोड़ रुपये है। हालांकि लंबे समय में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। जहां 3 साल में मामूली बढ़त और 5 साल में लगभग 17% निगेटिव रिटर्न देखने को मिला है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।