West Bengal Live Election Result Trend: बंगाल में बड़ा उलटफेर!.. क्या सच होंगे एग्जिट पोल के नतीजे? ममता की तृणमूल कांग्रेस से बेहद आगे निकली भाजपा, देखें Live रुझान

West Bengal Live Election Result Trend: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव, BJP 149 सीटों पर आगे, TMC पीछे, जानें ताजा रुझान

West Bengal Live Election Result Trend: बंगाल में बड़ा उलटफेर!.. क्या सच होंगे एग्जिट पोल के नतीजे? ममता की तृणमूल कांग्रेस से बेहद आगे निकली भाजपा, देखें Live रुझान

West Bengal Live Election Result Trend || Image- AI Generated File

Modified Date: May 4, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: May 4, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में BJP 149 सीटों पर बढ़त TMC 92 सीटों पर पीछे
  • चल रही है शुरुआती कांटे की टक्कर
  • अब BJP की बढ़त में बदली

नई दिल्ली: चार राज्य और एक केंद्रशासित राज्यों के साथ ही अलग अलग राज्यों में गिनती की शुरुआत हो चुकी है। सबकी नजर इस बार पश्चिम बंगाल के परिणामों पर है। बात करे ताजा रुझानों की तो भाजपा ने टीएमसी को पीछे छोड़ दिया है। (West Bengal Live Election Result Trend) फ़िलहाल भाजपा 149 जबकि टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है। हालाँकि शुरुआत में यह टक्कर कांटे की नजर आ रही थी लेकिन अब बीजेपी पूरे तरह से लीड में दिखाई पड़ रही है।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

बता दें कि, आज आने वाले नतीजों से  824 सीटों का भविष्य तय होगा और साथ ही यह भी साफ होगा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति किस दिशा में जाएगी। पहले 1–2 घंटे में शुरुआती रुझान आने लगेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। वैसे तो शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ जाते हैं, लेकिन कुछ सीटों पर गिनती लंबी भी चल सकती है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बार काफी हैरान करने वाले हैं। किसी एक पार्टी की लहर के बजाय, हर राज्य की अपनी अलग कहानी दिख रही है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Parinam 2026)

यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। (West Bengal Live Election Result Trend) कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।

तमिलनाडु (Tamil Nadu Chunav Parinam 2026)

यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।

असम (Assam Chunav Parinam 2026)

यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।

पुडुचेरी (Puducherry Chunav Parinam 2026)

पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।

केरल (Kerlam Chunav Parinam 2026)

यहां मुकाबला ‘नेक-टू-नेक’ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, (West Bengal Live Election Result Trend)  लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

उप-चुनावों के नतीजे भी आएंगे

देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग भी आज ही होगी। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।

कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (West Bengal Live Election Result Trend)  महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।

इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण

उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown