CG Assembly Election 2023: दांव पर ‘बीस’..प्रचार में कौन ‘इक्कीस’? राहुल गांधी की न्याय की अपील होगी असरकारक?

CG Assembly Election 2023: दांव पर 'बीस'..प्रचार में कौन 'इक्कीस'? राहुल गांधी की न्याय की अपील होगी असरकारक?

CG Assembly Election 2023: दांव पर ‘बीस’..प्रचार में कौन ‘इक्कीस’? राहुल गांधी की न्याय की अपील होगी असरकारक?
Modified Date: November 4, 2023 / 08:23 pm IST
Published Date: November 4, 2023 8:23 pm IST

रायपुर। CG Assembly Election 2023 पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दोनों खेमों के दिग्गजों ने पूरी ताकत लगा दी है रैली, सभा और रोड शो के जरिए विरोधियों को घेरने और अपने पक्ष में माहौल बनाने बड़े नेताओँ की ताबड़तोड़ दौरे हुए। क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस दोनों तरफ से बड़े नेताओँ की लगातार सभाओँ ने प्रदेश का चुनावी माहौल गर्मा रखा है। तो पहले चरण के प्रचार युद्ध में किसकी किसका प्लान कर रहा है काम।

Read More: Yogi in chhattisgarh: UP सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा केंद्र सरकार का पैसा

CG Assembly Election 2023 पहले चरण के प्रचार के अब बस एक दिन और शेष है। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए स्टार प्रचारकों ने अपना पूरा जोर लगा दिया। शुरूआत हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कांग्रेस के गढ़, दुर्ग में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी सभा की। मोदी ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर बड़ा हमला बोला साथ ही,गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना को देश भर में अगले 5 साल तक लागू करने का ऐलान भी किया। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डोंगरगांव में बीजेपी के वायदे गिनाए, कवर्धा, पंडरिया राम मंदिर,धर्मांतरण पर बात की तो वहीं भानुप्रतापपुर में अलगाववाद, नक्सलवाद को कांग्रेस की देन बताते हुए जमकर हुंकार भरी।

Read More: Kanker Assembly Elections 2023: कांकेर के लिए कौन है राइट, देखिए IBC24 का खास प्रोग्राम Mahaul Tight Hai

इसके अलावा चुनावी रण को जीतने दोनों प्रमुख दलों का पूरा फोकस एक-एक सीट पर दिख रहा है। कवर्धा में हिंदू सेंटिमेंट्स, दुर्ग में भ्रष्टाचार, तो बस्तर में आदिवासी हित और विकास के मुद्दे गूंजे हैं। कुल मिलकार स्टार प्रचारकों का पूरा जोर प्रचार के दौर में आमजन तक अपनी पार्टी की पहुंच बनाने का है, सवाल ये 20 सीटों की इस दौड़ में 21 कौन साबित होता है?

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।