Narayan Chandel on CG Election Result: छ्त्तीसगढ़ की 48 सीटों में महिलाओं ने डाले ज्यादा वोट, नेता प्रतिपक्ष ने कहा शराबबंदी नहीं करने से महिलाएं नाराज

narayan chandel on cg election 2023: जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने छ्त्तीसगढ़ की 90 में से 48 सीट में महिलाओं के अधिक मतदान पर बयान दिया है और कहा है कि शराबबन्दी नहीं करने से महिलाएं नाराज हैं और महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया है।

Narayan Chandel on CG Election Result: छ्त्तीसगढ़ की 48 सीटों में महिलाओं ने डाले ज्यादा वोट, नेता प्रतिपक्ष ने कहा शराबबंदी नहीं करने से महिलाएं नाराज
Modified Date: November 19, 2023 / 07:02 pm IST
Published Date: November 19, 2023 7:01 pm IST

narayan chandel on cg election 2023: जांजगीर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि शराबखोरी की वजह से परिवारों में अशांति है और छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ने से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महतारी वन्दन का फार्म भाजपा ने भरवाया है, उसका भी असर दिखा है, हालांकि, महिलाओं ने शराबबंदी नहीं करने की वजह से कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं ने मतदान करके आक्रोश जताया है, जिसका सीधा असर परिणाम में दिखेगा।

बता दें कि जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने छ्त्तीसगढ़ की 90 में से 48 सीट में महिलाओं के अधिक मतदान पर बयान दिया है और कहा है कि शराबबन्दी नहीं करने से महिलाएं नाराज हैं और महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया है। कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबन्दी करने की घोषणा 2018 में की थी, लेकिन छ्ग में शराबबन्दी नहीं हुई।

read more: MP Assembly Election 2023: एमपी के इस शहर में दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश, जानें वजह

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में 90 में से 48 ऐसी सीट हैं जहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। यही वजह है कि पुरुषों का वोट प्रतिशत 49.79 रहा है जबकि महिलाओं का 50.20। 2018 को देखें तो 49.93 फीसदी पुरुषों ने वोट किया था और महिलाओं ने 49.50 प्रतिशत। 2023 में जिन-जिन सीटों में आधे से अधिक महिलाओं के वोट पड़े हैं । उनमें संजारी बालोद से 50.93, बिंद्रा नवागढ़ से 50.84, राजिम से 50.67 , सारंगढ़ से 50.60, बिलाईगढ़ से 50.30, कवर्धा से 50.25 अंबिकापुर से 50.25, प्रतापपुर से 50.18, पंडरिया से 50.11 और गुण्डरदेही से 50.05 प्रतिशत महिलाओं के वोट पड़े हैं।

read more: Raigarh Vidhan Sabha Chunav: कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा के उपाध्यक्ष स्ट्रांग रूम के बाहर आए नजर, समय-समय पर कर रहे निरीक्षण

एक और आंकड़ा सामने आया है जिसके अनुसार 2013 के बाद वोटिंग प्रतिशत में कमी आई है। 2003 के आंकड़े देखे तो उस साल 71.30 प्रतिशत मतदान, उसके बाद 2008 में 70.61 फ़ीसदी, 2013 में 77.45 प्रतिशत, 2018 में 76.88 और साल 2023 में 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com