Women Premier League Auction
नई दिल्ली : Women Premier League Auction : महिला क्रिकेट में आज एक इतिहास रचा जा रहा है। BCCI द्वारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पहला ऑक्शन आज मुंबई में हो रहा है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय हैं। जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं।
Women Premier League Auction : • स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)
• एश्ले गार्नर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
• सोफी एलेस्टोन- यूपी वॉरियर्स, 1.80 करोड़ (इंग्लैंड)
• हरमनप्रीत कौर- मुंबई इंडियंस, 1.80 करोड़ (भारत)
• एलिसा पेरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.70 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
• सोफी डिवाइन- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 50 लाख (न्यूजीलैंड)