Chhattisgarh Aviation Budget 2026: छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को मिलेगी नई ऊंचाई.. कोरबा में एयर स्ट्रीप का उन्नयन तो बिलासपुर-अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए सरकार ने खोल दिया खजाना..

Ads

Chhattisgarh Aviation Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026 में एयरपोर्ट विकास हेतु 80 करोड़, सीजी वायु योजना और तीन मेडिकल कॉलेज की घोषणा।

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 01:33 PM IST

Chhattisgarh Aviation Budget 2026 || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट विकास के लिए 80 करोड़
  • सीजी वायु योजना को 30 करोड़
  • तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आज राज्य का बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एविएशन सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया। (Chhattisgarh Aviation Budget 2026) बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही कोरबा में एयर स्ट्रिप के उन्नयन के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने ‘सीजी वायु योजना’ शुरू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की जानकारी दी। सरकार का मकसद राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

छग में तीन नए मेडिकल कॉलेज (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026)

अपने भाषण में वित्तमंत्री ने हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का ऐलान किया है। (Chhattisgarh Aviation Budget 2026) घोषणा के मुताबिक़ सरकार ने कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026 (Chhattisgarh ka Budget News)

मंत्रिमंडल की बैठक ख़त्म होने बाद अब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। (Chhattisgarh Aviation Budget 2026) इस बार प्रदेश का बजट का आकर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है। पिछले दो बजट के थीम जहां गति और ज्ञान था तो इस बार के बजट का विषय ‘संकल्प’ रखा गया है।

क्या है संकल्प का आशय? (CG Budget breaking news)

S= समावेशी विकास

A= अधोसंरचना

N=निवेश

K= कुशल मानव संसाधन

A= अंत्योदय

L= लाइवलीहुड

P=पॉलिसी से परिणाम

बजट पर क्या है CM विष्णु देव साय की राय (Chhattisgarh Budget)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। (Chhattisgarh Aviation Budget 2026) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। (Chhattisgarh Aviation Budget 2026) यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. एविएशन सेक्टर के लिए कितना प्रावधान किया गया?

एयरपोर्ट विकास के लिए 80 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रावधान किया गया।

Q2. सीजी वायु योजना क्या है?

राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नई योजना शुरू।

Q3. मेडिकल कॉलेज किन स्थानों पर खुलेंगे?

कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।