Haridwar South Kali Mandir: पैरों में असहनीय दर्द फिर भी नहीं टूटा संकल्प, 27 घंटे तक साधना करते रहे संत, सावन सोमवार पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत दृश्य, देखें वीडियो

Ads

Haridwar South Kali Mandir: पैरों में असहनीय दर्द फिर भी नहीं टूटा संकल्प, 27 घंटे तक साधना करते रहे संत, सावन सोमवार पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत दृश्य, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 02:15 PM IST

Haridwar South Kali Mandir | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 27 घंटे की साधना
  • स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का संकल्प
  • आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज भी उपस्थित

हरिद्वार: Haridwar South Kali Mandir सावन (Sawan 2026) के चौथे सोमवार को हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। (South Kali Temple Haridwar) आस्था के इस महासंगम में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की साधना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनी रही।

Haridwar South Kali Mandir पीड़ा के बावजूद गुरुदेव ने लगातार 27 घंटे साधना कर नया रिकॉर्ड बनाया। पैरों में असहनीय पीड़ा और खड़े होने में भारी कठिनाई के बावजूद उनकी साधना अनवरत जारी है। भक्त उन्हें साधना में लीन देखकर मंत्रमुग्ध हैं और उनके तपस्वी स्वरूप में शिव तत्व का अनुभव कर रहे हैं।

कल आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज ने भी गुरुदेव की साधना को देखकर कहा कि उनके भीतर शिव तत्व दिखाई देता है। दोनों संतों की भावुक मुलाकात ने भी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शरीर पीड़ा से गुजर रहा है, लेकिन साधना के प्रति संकल्प अडिग है। यही तप, त्याग और संकल्प आज दक्षिण काली मंदिर को श्रद्धा का बड़ा केंद्र बना रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

साधना कितने समय तक चली?

लगातार 27 घंटे।

साधना किसने की?

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने।

साधना के दौरान क्या कठिनाई रही?

पैरों में असहनीय पीड़ा और खड़े होने में कठिनाई।