IAS Gyanendra Kumar Gangwar Missing: रहस्यमयी ढंग से लापता हुए ये IAS अधिकारी!.. इस जगह पर आखिरी बार मिली थी लोकेशन, अब एक और बड़ा खुलासा
कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 20 अगस्त से लापता हैं, आखिरी लोकेशन बेंगलुरु एयरपोर्ट मिली है।
IAS Gyanendra Kumar Gangwar Missing | Image- Bidar Latest News
- कर्नाटक के आईएएस अधिकारी लापता
- बेंगलुरु एयरपोर्ट मिली आखिरी लोकेशन
- पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे
बेंगलुरु: कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के कथित तौर पर लापता होने का मामला सामने आया है। (IAS Gyanendra Kumar Gangwar Missing) बताया जा रहा है कि वह 20 अगस्त से अपने परिवार और अन्य लोगों के संपर्क में नहीं हैं। अधिकारी की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
2016 बैच के IAS अधिकारी हैं ज्ञानेंद्र कुमार
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने शनिवार को मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार को अधिकारी के लापता होने की जानकारी मिली है, लेकिन परिवार या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और फिलहाल उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में एमएसएमई निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली जाने के लिए विमान का टिकट भी बुक कराया था। (IAS Gyanendra Kumar Gangwar Missing) मंत्री ने बताया कि अधिकारी से संपर्क के सभी माध्यम फिलहाल बंद हैं। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
गंगवार इससे पहले कर्नाटक लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे। इसी साल मार्च में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। हालांकि, अधिकारियों के लापता होने को केपीएससी में उनके कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं से जोड़ने वाली खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
KPSC विवाद भी चर्चा में
इस बीच केपीएससी को लेकर भी विवाद जारी है। कर्नाटक सरकार ने आयोग के अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार के निलंबन और उनके खिलाफ जांच की सिफारिश राज्यपाल से करने का फैसला लिया है। साहूकार पर भ्रष्टाचार और कथित भाई-भतीजावाद के आरोप लगे हैं। (IAS Gyanendra Kumar Gangwar Missing) इससे पहले राज्यपाल ने उन्हें 13 जुलाई को निलंबित किया था, लेकिन 18 अगस्त को हाईकोर्ट ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने केपीएससी से जुड़े कथित भर्ती घोटाले में मंगलवार को कई स्थानों पर तलाशी ली थी। फिलहाल IAS अधिकारी गंगवार के लापता होने की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:
सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता
महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर

Facebook


