NTPC Kaniha Plant Blast Update: यहां NTPC पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट.. कलेक्टर ने कहा, ‘कारणों का पता नहीं’.. जाने अफरा-तफरी के बीच कितने जानमाल का नुकसान

अंगुल के एनटीपीसी कनिहा प्लांट में अचानक विस्फोट से पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो को गंभीर हालत में भुवनेश्वर भेजा गया।

NTPC Kaniha Plant Blast Update: यहां NTPC पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट.. कलेक्टर ने कहा, ‘कारणों का पता नहीं’.. जाने अफरा-तफरी के बीच कितने जानमाल का नुकसान

NTPC Kaniha Plant Blast Update || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 22, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: August 22, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एनटीपीसी कनिहा प्लांट में विस्फोट
  • हादसे में पांच लोग घायल
  • दो घायलों की हालत गंभीर

अंगुल: ओडिशा के अंगुल जिले में मौजूद एनटीपीसी कानीहा प्लांट में अचानक हुए विस्फोट से पांच लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। (NTPC Kaniha Plant Blast Update) अंगुल के जिला कलेक्टर अब्दाल अख्तर ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों में से तीन को मामूली चोटें आई हैं। इन तीनों का इलाज NTPC कानीहा अस्पताल में चल रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें कितने गंभीर

दो घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण भुवनेश्वर के SUM अल्टीमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। दूसरे घायल की स्थिति ज्यादा गंभीर है। हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्लांट मैनेजमेंट के संपर्क में प्रशासन

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीमें जांच कर रही हैं। प्रशासन भी एनटीपीसी प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है। (NTPC Kaniha Plant Blast Update) अब्दाल अख्तर ने बताया कि उन्होंने एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और स्थानीय प्लांट अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की है। अधिकारियों ने घटना को लेकर आवश्यक सहयोग और जांच का भरोसा दिया है। फिलहाल तकनीकी टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। हादसे में घायल कर्मचारियों की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

जालना ईओडब्ल्यू ने 4.3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown