Radha Soami Ashram Girls Rape: मीठी गोली देकर मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाता था राधास्वामी सत्संग का सेवादार, 8 महीने बाद खुली पोल
Radha Soami Ashram Girls Rape: मीठी गोली देकर मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाता था राधास्वामी सत्संग का सेवादार, 8 महीने बाद खुली पोल

Chacha Rape With Bhatiji | Source : File Photo
Radha Soami Ashram Girls Rape: बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के 65 साल के सेवादार पर आश्रम में खेलने आने वाली दो बच्चियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है। सेवादार पर आरोप है कि, उसने 8 माह तक प्रसाद देने के बहाने नशीली मीठी गोली खिला कर बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया करता था। एक छात्रा के पेट में दर्द होने पर मामले का खुलासा हुआ। जांच में वह प्रेग्नेंट निकली। पूछताछ पर उसने घरवालों को पूरी आपबीती बताई। फिलहाल, घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
Read More: Jio Hotstar Domain: इस शख्स ने खरीदा JioHotstar का डोमेन, अब रिलायंस को पत्र लिखकर कर रहा ऐसी डिमांड
मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र का है। दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। बता दें कि दोनों बच्चियां गांव में ही स्थित कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 और 8 में पढ़ती हैं। मासूम बालिकाएं खेलने के लिए सत्संग भवन में चली जाया करती थी। जहां आरोपी सेवादार दोनों छात्राओं को बहला फुसलाकर घिनौने कृत्य को अंजाम देता था। बच्चियों का घर आश्रम के बिल्कुल सामने है। इसलिए वह आश्रम में खेलने जाया करती थी। घरवालों का आरोप है कि सेवादार करीब 8 महीने से दोनों छात्राओं को मीठी गोली के नाम पर नशीली दवाई खिला देता था। फिर उनसे रेप करता था।
Read More: Lizard Found In Food: सरकारी कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को परोसा गया छिपकली वाला खाना, मचा बवाल
4 महीने की प्रेग्नेंट निकली एक बच्ची एक छात्रा के घरवालों ने बताया कि, बेटी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गए। जांच में बेटी 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली। परिजनों ने छात्राओं से मामले की जानकारी ली, जिसके बाद दोनों छात्राओं के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी सेवादार के खिलाफ नामजद शिकायत दी। छात्रा के घरवालों ने बताया कि सेवादार 65 साल का बुजुर्ग है, इस वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करता था। गांव के कई परिवार के बच्चे अक्सर सत्संग भवन में खेलने जाते थे। सत्संग के दौरान महिलाएं भी वहां जाती थीं। वहां सेवादार के व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह सत्संग भवन के अंदर रेप जैसी घिनौनी वारदात कर सकता है।
Read More: Demand for resignation of Canadian PM : मुसीबत में फंसे कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो.. अब देना पड़ सकता है इस्तीफा! उनकी पार्टी के ही सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया- आरोपी मुख्य सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में दो FIR दर्ज की गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Radha Soami Ashram Girls Rape
BULANDSHAHR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm