Chhattisgarh Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर.. बदले गये इस जिले के कलेक्टर, GAD ने जारी किया आदेश

Ads

Chhattisgarh Collector Transfer List Today: छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 09:16 PM IST

Chhattisgarh Collector Transfer List Today || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर
  • कई IAS अफसरों का तबादला
  • GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। (Chhattisgarh Collector Transfer List Today) इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

देखें किन अफसरों मिली कौन सी जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेशानुसार हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, (Chhattisgarh Collector Transfer List Today) लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक, ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव, तरुण कुमार किरण कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और आशीष कुमार टिकरिहा को छग वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

Chhattisgarh Collector Transfer List by satya sahu

इन्हें भी पढ़ें:-

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव? 

यह भी देखें:-

Chhattisgarh Guideline Rates 2026: आज से छत्तीसगढ़ में बदल गई जमीन की दरें! इन जिलों में नई गाइडलाइन लागू, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें पूरी डिटेल

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Holi Holiday 2026: होली पर 1 से 4 मार्च तक रहेगी छुट्टी, कर्मचारियों के खाते में आएगी त्योहार से पहले सैलरी, भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात

Q1. किस जिले में नया कलेक्टर नियुक्त किया गया?

बलौदाबाजार जिले में कुलदीप शर्मा को कलेक्टर बनाया गया।

Q2. क्या केवल कलेक्टर बदले गए हैं?

नहीं, कई विभागों में IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां हुईं।

Q3. आदेश किस विभाग ने जारी किया?

सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले का आधिकारिक आदेश जारी किया।