Collector Transfer and New Posting List: 11 जिलों के कलेक्टरों का एकतरफा तबादला.. इन नए IAS अफसरों को पदभार देने के निर्देश, देखें List

Collector Transfer and New Posting List: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में 24 जिलों के डीएम बदले, चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए बड़ा फैसला

Collector Transfer and New Posting List: 11 जिलों के कलेक्टरों का एकतरफा तबादला.. इन नए IAS अफसरों को पदभार देने के निर्देश, देखें List

Collector Transfer and New Posting List || Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: March 18, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: March 18, 2026 3:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल में डीएम का बड़ा फेरबदल
  • चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश
  • निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्ती

नई दिल्ली: देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव आयोजित किये जानें है। राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन के मद्देनजर केन्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी राज्यों के नौकरशाही में बड़े बदलाव किये जा रहे है। (Collector Transfer and New Posting List) मंगलवार को ECI ने पश्चिम बंगाल के 13 जिलों के जिला कलेक्टरों को हटाते हुए नए अफसरों को जिले की कमान सौंपने के निर्देश राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग को दिए थे।

वही इस कड़ी में आज भी वेस्ट बंगाल के 11 और जिलों के संबंध में मुख्य चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है। इस आदेश में पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में नए जिला मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए है।

क्रम सं. अधिकारी का नाम (श्री/सुश्री) नियुक्ति स्थान
1 जितिन यादव (2016) डीएम-कम-डीईओ, कूचबिहार
2 संदीप घोष (2016) डीएम-कम-डीईओ, जलपाईगुड़ी
3 विवेक कुमार (2016) डीएम-कम-डीईओ, उत्तर दिनाजपुर
4 रजनीर्व सिंह खापर (2012) डीएम-कम-डीईओ, मालदा
5 आर. अर्जुन (2010) डीएम-कम-डीईओ, मुर्शिदाबाद
6 श्रीकांत पल्ला (2015) डीएम-कम-डीईओ, नदिया
7 स्वेता अग्रवाल (2016) डीएम-कम-डीईओ, पूर्व बर्दवान
8 स्मिता पांडे (2005) नगर आयुक्त, केएमसी-कम-डीईओ, कोलकाता नॉर्थ
9 रणधीर कुमार (2006) डीईओ, कोलकाता साउथ
10 शिल्पा गौरिसारिया (2009) डीएम-कम-डीईओ, उत्तर 24 परगना
11 अभिषेक कुमार तिवारी (2012) डीएम-कम-डीईओ, दक्षिण 24 परगना
12 हरिशंकर पनिक्कर (2013) डीएम-कम-डीईओ, दार्जिलिंग
13 टी. बालासुब्रमणियन (2013) डीएम-कम-डीईओ, अलीपुरद्वार

Image

किन राज्यों में होंगे चुनाव?

केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव कराये जाने है उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है।

कुछ राज्य की सीटों पर होंगे उप-चुनाव

कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है। (Collector Transfer and New Posting List) चुनाव आयोग के अनुसार ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। आयोग ने बताया कि उपचुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

प्रदेश के अफसर ऑब्जर्वर नियुक्त

Election Commission Observers List: चुनावी तैयारियों के साथ ही इलेक्शन कमीशन ने राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अखिल भारतीय सेवा से जुड़े आईएएस और आईपीएस अफसरों को ऑब्जर्वर्स की जिम्मेदारी सौंपी है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो पांच राज्यों में चुनाव संपन्न करने के लिए राज्य के 24 भाप्रसे और भापुसे अधिकारियों को ऑब्जर्वर्स नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

General- Bye Election, 2026-Appointment of Observers (1) by satya sahu

यह भी पढ़ें:-

न्यू मेक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ब्रिटेन: प्रत्यर्पण मामला पुन: खोलने की नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई पूरी

‘पंच कार्ड’ से दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे: नेतन्याहू

यह भी देखें:-

महाराष्ट्र : महात्मा गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ बयानों पर कार्रवाई की मांग

फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया

बमबारी बंद होने के बाद ही फ्रांस होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद कर सकता है: मैक्रों


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown