Election Commission Observers List: छत्तीसगढ़ के IAS-IPS पांच राज्यों में संपन्न कराएँगे चुनाव.. ECI ने जारी की ऑब्जर्वर्स की लिस्ट, आप भी देखें
Election Commission Observers List: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की और IAS, IPS अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
Election Commission Observers List || Image- Symbolic (Canva)
- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित
- कुछ सीटों पर उपचुनाव भी होंगे
- आईएएस और आईपीएस अफसरों को पर्यवेक्षक बनाया गया
Election Commission Observers List: नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव कराये जाने है उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है।
कुछ राज्य की सीटों पर होंगे उप-चुनाव
कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है।
चुनाव आयोग के अनुसार ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। आयोग ने बताया कि उपचुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
प्रदेश के अफसर ऑब्जर्वर नियुक्त
Election Commission Observers List: चुनावी तैयारियों के साथ ही इलेक्शन कमीशन ने राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अखिल भारतीय सेवा से जुड़े आईएएस और आईपीएस अफसरों को ऑब्जर्वर्स की जिम्मेदारी सौंपी है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो पांच राज्यों में चुनाव संपन्न करने के लिए राज्य के 24 भाप्रसे और भापुसे अधिकारियों को ऑब्जर्वर्स नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट
General- Bye Election, 2026-Appointment of Observers (1) by satya sahu
इन्हें भी पढ़ें:-
राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
यह भी देखें:-
ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Facebook


