फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया

फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया

फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया
Modified Date: March 18, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: March 18, 2026 1:05 am IST

हैदराबाद, 17 मार्च (भाषा) तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी ने मोइनाबाद के पास एक फार्महाउस में मादक पदार्थों की कथित बरामदगी के मामले की जांच के लिए मंगलवार को नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।

मामले के अनुसार, 14 मार्च की रात हुई छापेमारी में आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद पुत्ता महेश कुमार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी और चार अन्य व्यक्तियों को मादक पदार्थ सेवन के संदिग्ध परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया।

इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। विशेष जांच दल का नेतृत्व जी सुधीर बाबू करेंगे।

भाषा रवि कांत रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में