IAS Officers Transfer and postings || Image- IBC24 News File
हैदराबाद: रेवंथ रेड्डी की अगुवाई वाली तेलंगाना सरकार ने राज्य एक नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 45 भाप्रसे अफसरों का तबादला और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। (IAS Officers Transfer and postings) इस फेरबदल के तहत राज्य के 11 जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव के हस्ताक्षरयुक्त आदेश जारी कर दिए गए है।
सरकार ने राज्य के विशेष मुख्य सचिव IAS संजय कुमार (1995) को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग से अलग करते हुए पीआर व आरडी, आरएसएडी विभाग में तैनात किया है। बात कलेक्टर स्टार के अफसरों की करें तो बी विजयेंद्र को महबूबनगर कलेक्टर के पद से हटाते हुए तेलंगाना आवासीय शिक्षा संस्थान का सचिव नियुक्त किया है।
राज्य के जिन जिलों में फेरबदल किया है उनमें महबूबनगर के अलावा महबूबाबाद, यदाद्रि, नरायणपेट, करीमनगर, मेढक, भादाद्रि, (IAS Officers Transfer and postings) जनगाँव, जोगुलाम्बा गढ़वाल, विकाराबाद और हनमकोंडा जिले शामिल है। नीचे देखें पूरी लिस्ट
Telangana govt transfers 45 IAS officers in a major bureaucratic reshuffle across key departments and district collector posts.
See list 👇@TelanganaCMO @TelanganaCS @DCsofIndia #Transfer #Posting pic.twitter.com/WwjQV9IQkR
— Bureaucrats India (@BureaucratsInd) February 26, 2026