दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार
Modified Date: February 26, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: February 26, 2026 2:36 pm IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली में अपने मालिक के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फर्जी छापेमारी की साजिश रचने के आरोप में एक घरेलू सहायिका सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायिका ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने मालिक को ठगने के लिए ईडी का फर्जी अभियान चलाने की साजिश रची।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के जरिए संदिग्धों का पता लगाया और बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा, “तलाशी और बरामदगी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से सात महंगी घड़ियां, गहने, डिप्टी कमांडेंट की एक वर्दी और एक फर्जी पहचान पत्र जब्त किया।”

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में