IAS Transfer Posting List Today: राज्य में बड़े पैमाने पर IAS और IFS अफसरों के तबादले.. प्रदेश स्तर के अफसरों में भी बड़ा फेरबदल, देखें किसे, कहां मिली तैनाती

IAS Transfer Posting List Today Himachal Pradesh: हिमाचल में IAS, IFS, HPAS अफसरों के तबादले, नई तैनाती सूची जारी, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने का बड़ा फैसला।

IAS Transfer Posting List Today: राज्य में बड़े पैमाने पर IAS और IFS अफसरों के तबादले.. प्रदेश स्तर के अफसरों में भी बड़ा फेरबदल, देखें किसे, कहां मिली तैनाती

IAS Transfer Posting List Today Himachal Pradesh || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 25, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: March 25, 2026 9:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले
  • IAS, IFS, HPAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां
  • प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए फेरबदल

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस, आईएफएस और एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां का आदेश जारी किया हैं। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। (IAS Transfer Posting List Today Himachal Pradesh) जारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा मंडल, धर्मशाला का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह पहले इसी पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

2014 बैच के दुनी चंद राणा, जो वर्तमान में राजस्व-आपदा प्रबंधन के निदेशक-सह-विशेष सचिव हैं, अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक और एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सहित अन्य जिम्मेदारियां भी संभालते रहेंगे।

इसी बैच के राम कुमार गौतम को शिमला में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक भी बनाया गया है। इस पद से 2019 बैच के हेमिस नेगी को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।

2015 बैच की कुमुद सिंह को भी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि विनय सिंह को शिमला में राज्य सहकारी बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य निगमों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

2018 बैच के मनेश कुमार को शिमला मंडल का सेटलमेंट अधिकारी और 2020 बैच के अक्षय सूद को कांगड़ा मंडल, धर्मशाला में सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है। (IAS Transfer Posting List Today Himachal Pradesh) 2023 बैच के द्विज गोयल को सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में उप मंडलाधिकारी (सिविल) के पद पर तैनात किया गया है।

आईएफएस अधिकारियों में 1999 बैच के पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक और राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

एचपीएएस अधिकारियों में 2008 बैच के शावन कुमार को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शिमला का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के रमन घर्सांगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) और मनमोहन सिंह को चंबा में उपायुक्त के सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है।

2019 बैच के कृष्ण कुमार शर्मा को सरकाघाट और गुनजीत सिंह चीमा को मनाली में उप मंडलाधिकारी (सिविल) बनाया गया है। 2020 बैच के रमन कुमार शर्मा को सिरमौर जिले के कफोटा में इसी पद पर भेजा गया है।

2021 बैच की आकांक्षा शर्मा को कुल्लू में पार्वती परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि 2022 बैच के राजिंदर कुमार गौतम को शिमला में डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन व्यवस्था को मजबूत करना और विभिन्न विभागों व जिलों में कार्यकुशलता बढ़ाना है।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown