SP and ASP Transfer List 2026: हटाए गए कई जिलों के SP और ASP.. पुलिस महकमें में सरकार ने की बड़ी सर्जरी, एक साथ 35 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

इससे पूर्व एक आदेश में राज्य सरकार ने 13 उप जिलाधिकारियों का भी तबादला आदेश और सूची जारी किया था। इसके तहत कई जिलों के उप जिलाधिकारियों, नगर निगमों के अपर आयुक्तों के प्रभार क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया था।

SP and ASP Transfer List 2026: हटाए गए कई जिलों के SP और ASP.. पुलिस महकमें में सरकार ने की बड़ी सर्जरी, एक साथ 35 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

35 SPs and ASPs transferred in Uttar Pradesh || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 19, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: September 19, 2026 7:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी में 35 IPS अधिकारियों का तबादला
  • चारू निगम गाजियाबाद की PAC कमांडेंट बनीं
  • कई जिलों में बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

35 SPs and ASPs transferred in Uttar Pradesh: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए। इनमें कई पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके तहत चारू निगम को गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी PAC का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

फेरबदल में सोनम कुमार और श्रेयस अली अब्बास समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, कानपुर नगर, जौनपुर, उन्नाव और चंदौली समेत कई जिलों और पुलिस यूनिट में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इस फेरबदल के तहत पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख कमिश्नरेट में भी नई पोस्टिंग की गई हैं।

प्रमोशन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

35 SPs and ASPs transferred in Uttar Pradesh: तबादला सूची में उन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिन्हें हाल ही में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से IPS कैडर में प्रमोशन मिला है। इन अधिकारियों को फील्ड स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार की ओर से जारी फेरबदल में अधिकारियों को उनकी नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर IPS अधिकारियों की तैनाती संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

डिप्टी कलेक्टर्स और डीएसपी का भी तबादला

यूपी की योगी सरकार ने पुलिस विभाग विभाग के भीतर प्रशासनिक कसावट लाने और कर्मचारी-अफसरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के मकसद से डीएसपी स्तर के अफसरों का प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के तहत सरकार ने राज्य पुलिस सेवा से जुड़े अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है।

35 SPs and ASPs transferred in Uttar Pradesh: इस संबंध में सूची के साथ आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने सभी प्रभावित पुलिस अफसरों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल में आमद देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये है। इस सूची में 9 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है। नीचे देखें तबादले और पोस्टिंग की पूरी लिस्ट..

13 डिप्टी कलेक्टरों का भी तबादला

इससे पूर्व एक आदेश में राज्य सरकार ने 13 उप जिलाधिकारियों का भी तबादला आदेश और सूची जारी किया था। इसके तहत कई जिलों के उप जिलाधिकारियों, नगर निगमों के अपर आयुक्तों के प्रभार क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया था। नीचे देखें लिस्ट

इन्हें भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव

एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस

अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज

हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा

मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown