IPS Sanjukta Parashar CoBRA IG: देश के सबसे घातक कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनी संजुक्ता पराशर.. इसी फ़ोर्स ने खत्म किया देशभर से नक्सलवाद.. जानें इसके बारें में

2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पराशर को CRPF की विशेष कमांडो यूनिट CoBRA का नया इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। संजुक्ता पराशर 1996 बैच के IPS अधिकारी दनेश राणा की जगह लेंगी। इससे पहले वह NIA और असम में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

IPS Sanjukta Parashar CoBRA IG: देश के सबसे घातक कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनी संजुक्ता पराशर.. इसी फ़ोर्स ने खत्म किया देशभर से नक्सलवाद.. जानें इसके बारें में

IPS Sanjukta Parashar CoBRA IG Appointed || Image- Jayanta K Das Twitter File

Modified Date: September 15, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: September 15, 2026 7:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संजुक्ता पराशर बनीं CoBRA की पहली महिला IG
  • 10 बटालियन वाली यूनिट की संभालेंगी कमान
  • NIA और असम में कर चुकीं काम

IPS Sanjukta Parashar CoBRA IG Appointed: नई दिल्ली: 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर को सीआरपीएफ की विशेष कमांडो यूनिट CoBRA का नया इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। सीआरपीएफ मुख्यालय ने पिछले सप्ताह उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। बता दें कि, संजुक्ता पराशर असम-मेघालय कैडर की IPS अधिकारी हैं। वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दनेश राणा की जगह लेंगी। CoBRA का पूरा नाम Commando Battalion for Resolute Action है। यह CRPF की विशेष जंगल युद्ध और गुरिल्ला अभियान के लिए प्रशिक्षित कमांडो यूनिट है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहली बार महिला अधिकारी संभालेंगी CoBRA की कमान

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 10 बटालियन वाली CoBRA यूनिट की अगुवाई पहली बार किसी महिला अधिकारी को सौंपा गया है। संजुक्ता पराशर को सुरक्षा और जांच से जुड़े मामलों में काम करने का अनुभव है। वह पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए में भी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने कैडर राज्य असम में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

2008-09 में हुआ था CoBRA का गठन

IPS Sanjukta Parashar CoBRA IG Appointed: सीआरपीएफ ने वर्ष 2008-09 में CoBRA का गठन किया था। इसका मकसद कई राज्यों में वामपंथी उग्रवाद से निपटना था। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी इस यूनिट को दी गई। सीआरपीएफ ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा को रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की थीं। गृह मंत्रालय के अनुसार, CoBRA कमांडो खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल युद्ध और गुरिल्ला अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देते रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इन अभियानों से देश में माओवादी हिंसा को खत्म करने में मदद मिली। यह हिंसा इस साल मार्च में समाप्त हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

CRPF में एक और IG की नियुक्ति

सीआरपीएफ के आदेश में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। 2003 बैच के IPS अधिकारी वीके बिरदी को सीआरपीएफ की VIP सुरक्षा शाखा का नया IG नियुक्त किया गया है। वह सीआरपीएफ कैडर के अधिकारी सुनील जू़न की जगह लेंगे। सुनील जू़न को गुरुग्राम स्थित सीआरपीएफ अधिकारियों की अकादमी में तैनात किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown