Additional SP Transfer List 2026: सरकार ने महिला एडिशनल SP को हटाया.. दी गई बटालियन की कमान, दो राज्य पुलिस और एक IPS के फेरबदल का आदेश जारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक IPS और दो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। डॉ. बुशारा बानो को SAP 4th बटालियन का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त SP और शुभेंदु मंडल को चंदननगर का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Additional SP Transfer List 2026: सरकार ने महिला एडिशनल SP को हटाया.. दी गई बटालियन की कमान, दो राज्य पुलिस और एक IPS के फेरबदल का आदेश जारी

Additional SP Transfer List 2026 in West Bengal || IMAGE- ibc24 news file

Modified Date: September 14, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: September 14, 2026 11:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डॉ. बुशारा बानो का तबादला
  • पार्थ घोष बने खड़गपुर अतिरिक्त SP
  • शुभेंदु मंडल को चंदननगर में जिम्मेदारी

Additional SP Transfer List 2026 in West Bengal: कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन सीनियर अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक आईपीएस और दो पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डॉ. बुशारा बानो को SAP 4th बटालियन भेजा गया

आदेश के मुताबिक़, खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी डॉ. बुशारा बानो का तबादला किया गया है। उन्हें अब स्टेट आर्म्ड पुलिस की 4वीं बटालियन का डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

पार्थ घोष होंगे खड़गपुर के नए अतिरिक्त SP

Additional SP Transfer List 2026 in West Bengal: इसी तरह चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पार्थ घोष को खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वे डॉ. बुशारा बानो की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शुभेंदु मंडल को चंदननगर में जिम्मेदारी

राज्य पुलिस सेवा के ही एक और अफसर शुभेंदु मंडल का भी तबादला किया गया है। वे पहले SAP की 4वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात थे। इसके अलावा उनके पास दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पार्थ घोष की जगह पद संभालेंगे।

Image

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown