IPS Officers New Posting Order: आ गया इन 3 IPS अफसरों को दिल्ली का बुलावा.. आलोक कुमार को मिली NCRB में महानिदेशक की जिम्मेदारी.. आप भी देखे पूरी लिस्ट

IPS Officers New Posting Order: केंद्र सरकार ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई नियुक्तियां कीं, एनसीआरबी और एसवीपीएनपीए में बदलाव।

IPS Officers New Posting Order: आ गया इन 3 IPS अफसरों को दिल्ली का बुलावा.. आलोक कुमार को मिली NCRB में महानिदेशक की जिम्मेदारी.. आप भी देखे पूरी लिस्ट

IPS Officers New Posting Order || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 7, 2026 / 11:57 pm IST
Published Date: July 7, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई केंद्रीय जिम्मेदारी।
  • आलोक कुमार मित्तल बने एनसीआरबी महानिदेशक।
  • सुजीत पांडेय को मिली एसवीपीएनपीए की कमान।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अलग-अलग राज्यों में तैनात भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। (IPS Officers New Posting Order) इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

आलोक कुमार को एनसीआरबी का जिम्मा

हरियाणा कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल फिलहाल पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक हैं। नए आदेश के तहत उन्हें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 30 जून 2029 तक या रिटायरमेंट याअगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

अमित गर्ग को भी एनसीआरबी का जिम्मा

आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग, जो फिलहाल सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) के निदेशक हैं, उन्हें एनसीआरबी का निदेशक नियुक्त किया गया है। (IPS Officers New Posting Order) वे इस पद पर आलोक रंजन का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 तक या सेवानिवृत्ति अथवा अगले आदेश तक रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सुजीत पांडेय को एसवीपीएनपीए की कमान

वहीं, उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) का नया निदेशक बनाया गया है। वे अमित गर्ग का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2028 तक या सेवानिवृत्ति अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Image

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य

तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown