New Delhi IPS Transfer and Posting List: एक साथ 40 IPS अफसरों का तबादला लिस्ट जारी.. महकमें में हड़कंप, बड़े पैमाने पर हटाए गए सीनियर अधिकारी, देखें लिस्ट

दिल्ली पुलिस में 43 IPS और DANIPS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और DCP को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

New Delhi IPS Transfer and Posting List: एक साथ 40 IPS अफसरों का तबादला लिस्ट जारी.. महकमें में हड़कंप, बड़े पैमाने पर हटाए गए सीनियर अधिकारी, देखें लिस्ट

New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 18, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: August 18, 2026 11:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस में 43 अफसरों का तबादला
  • कई DCP और वरिष्ठ IPS बदले
  • ट्रैफिक, क्राइम और EOW में फेरबदल

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों का फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को 43 आईपीएस और DANIPS अफसरों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए। (New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026) इन आदेशों को दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी और पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के बाद जारी किया गया है। तबादलों में ट्रैफिक, क्राइम, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, स्पेशल ब्रांच, ईओडब्लू और जिला पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • गरिमा भटनागर को स्पेशल कमिश्नर, EOW बनाया गया है। उन्हें MD, DPHCL का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • मनीष अग्रवाल को ट्रैफिक से हटाकर स्पेशल कमिश्नर, PSD बनाया गया है।
  • अजय चौधरी को स्पेशल कमिश्नर, ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डेविड लालरिंसांगा ऑपरेशंस में बने रहेंगे। उन्हें SPUWAC और SPUNER का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अतुल कटियार को स्पेशल कमिश्नर, वेलफेयर एंड लीगल डिवीजन बनाया गया है।
  • के. जगदीसन को स्पेशल कमिश्नर, इंटेलिजेंस डिवीजन बनाया गया है।
  • विवेक किशोर को स्पेशल कमिश्नर, SPUWAC एवं लाइसेंसिंग नियुक्त किया गया है।
  • सुमन गोयल को स्पेशल कमिश्नर, विजिलेंस बनाया गया है। उन्हें परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  • जतिन नरवाल को ज्वाइंट कमिश्नर, वेस्टर्न रेंज बनाया गया है।
  • मिलिंद महादेव डुंबेरे को ज्वाइंट कमिश्नर, (New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026) स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी मिली है।
  • नूपुर प्रसाद को ज्वाइंट कमिश्नर, नई दिल्ली रेंज बनाया गया है।
  • मोनिका भारद्वाज को एडिशनल कमिश्नर, क्राइम नियुक्त किया गया है।
  • संजय भाटिया को एडिशनल कमिश्नर, IFSO बनाया गया है।
  • वर्षा शर्मा को एडिशनल कमिश्नर, EOW की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जितेंद्र कुमार मीणा को एडिशनल कमिश्नर, विजिलेंस बनाया गया है।
  • निधिन वलसन को एडिशनल कमिश्नर, स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के DCP भी बदले

  • राजा बंथिया को DCP नॉर्थ से DCP टेक्निकल एवं PI बनाया गया।
  • हेमंत तेवारी को DCP स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया।
  • विनीत कुमार को DCP साउथ ईस्ट जिला बनाया गया।
  • निहारिका भट्ट को DCP नॉर्थ नियुक्त किया गया।
  • गीतांजलि खंडेलवाल को DCP शाहदरा बनाया गया।
  • सत्यवान गौतम को DCP PCR एवं ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई।
  • सचिन सिंघल को DCP ट्रैफिक बनाया गया।
  • गौरव त्यागी को DCP IFSO नियुक्त किया गया।
  • श्वेता चौहान को ACB से हटाकर DCP ट्रैफिक बनाया गया।

इसके अलावा तनुश्री, पुखराज कमल गुप्ता, (New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026) लोकेश्वरन आर., अंगद मेहता और उत्कर्षा समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Image

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown