SP Transfer and New Posting List: एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

SP Transfer and New Posting List: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 13 जिलों में नए एसपी तैनात, चुनाव आयोग ने बड़े स्तर पर अफसरों का तबादला किया

SP Transfer and New Posting List: एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

SP Transfer and New Posting List West Bengal || Image- Symbolic (File photo)

Modified Date: March 17, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: March 17, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल में 13 जिलों में नए एसपी तैनात
  • चुनाव आयोग ने बड़े स्तर पर तबादले किए
  • डीजीपी और पुलिस कमिश्नर भी बदले

SP Transfer and New Posting List West Bengal: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। एसीआई ने कल यानी सोमवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कोलकाता पुलिस कमिश्नर, आईजीपी समेत कई अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था तो वही आज करीब 13 जिलों में नए IPS अफसरों को तैनात करने के निर्देश जारी किये है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को अफसरों की लिस्ट भी सौंप दी है।

हटाए गये थे DGP और DC

दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया था। गुप्ता को पीयूष पांडे के स्थान पर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

SP Transfer and New Posting List West Bengal: इसी तरह चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी हटाते हुए उनके स्थान पर अजय कुमार नंद को नियुक्त किया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों को हटाने का फैसला किया गया। वही इस फैसले के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने राज्य के 13 पुलिस अधीक्षकों की जगह पर नए भापुसे अफसरों को तैनात करने के निर्देश जारी किये है। नीचे देखें अफसरों के सूची

क्रमांक अधिकारी का नाम पदस्थापना
1 पुष्पा (IPS 2012) एसपी, बारासात पीडी
2 जसप्रीत सिंह (IPS 2016) एसपी, कूचबिहार
3 सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011) एसपी, बीरभूम
4 राकेश सिंह (SPS 2014) एसपी, इस्लामपुर पीडी
5 कुमार सनी राय (IPS 2017) एसपी, हुगली ग्रामीण
6 इशानी पाल (IPS 2013) एसपी, डायमंड हार्बर पीडी
7 सचिन (IPS 2013) एसपी, मुर्शिदाबाद पीडी
8 अलकनंदा भौमिक (IPS 2017) एसपी, बशीरहाट पीडी
9 अनुपम सिंह (IPS 2015) एसपी, मालदा
10 अंगशुमान साहा (IPS 2012) एसपी, पूर्व मेदिनीपुर
11 येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (IPS 2015) डीसी, सेंट्रल डिवीजन, कोलकाता
12 सुरिंदर सिंह (IPS 2016) एसपी, जंगीपुर
13 पापिया सुल्ताना (SPS 2015) एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर

Image

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

SP Transfer and New Posting List West Bengal: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविवार को आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को बंगाल में चुनाव होगा। वहीं मतगणना 4 मई को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले फेज का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके लिए 6 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 9 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जाने की अनुमति होगी। पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 9 अप्रैल तक नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। दूसरे फेज के लिए नामांकन वापसी 13 अप्रैल तक की जा सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वहीं 4 मई 2026 को चुनावी मतगणना होगी, इसके साथ ही 6 मई 2026 को राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री

SP Transfer and New Posting List West Bengal: बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

इन्हें भी पढ़ें:-

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा

कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना

यह भी देखें:-

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown