राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
Modified Date: March 17, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: March 17, 2026 12:55 pm IST

जयपुर, 17 मार्च (भाषा) राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी।

अधिकारियों ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कृषि जीन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू की जा रही है। पंजीकृत किसान एक अप्रैल से इन फसलों की खरीद करेंगे।

सहकारी समितियां (जयपुर ग्रामीण) के उप रजिस्ट्रार उदय दीप सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के तहत चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5,875 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6,200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

किसानों की सुविधा एवं खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए ‘टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर’ 1800-180-6001 भी उपलब्ध कराया गया है।

जयपुर जिले में कुल 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

भाषा पृथ्वी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"