ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
Modified Date: March 17, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: March 17, 2026 10:46 am IST

ठाणे, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 14 मार्च को भिवंडी इलाके की एक चॉल में हुई।

शांतिनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चॉल की एक निवासी ने आरोप लगाया कि जब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तब आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत की।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किया गया हाव-भाव या कृत्य) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में