आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल
Modified Date: July 11, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

विभाग ने कहा कि सिर्फ शुक्रवार को ही 10 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 1.7 करोड़ से अधिक करदाताओं ने अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है।”

विभाग ने इसे करदाताओं की तरफ से उठाया गया ‘स्मार्ट’ कदम बताया।

विभाग ने करदाताओं से समयसीमा के भीतर रिटर्न दाखिल करने की अपील भी की है, ताकि अंतिम समय की भीड़भाड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

वित्त वर्ष 2025-26 में अर्जित आय के लिए आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

आईटीआर-1 (सहज) अपेक्षाकृत सरल फॉर्म है, जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं के लिए बनाया गया है। इसे वे निवासी व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय वेतन, एक आवासीय संपत्ति तथा सालाना 5,000 रुपये तक की कृषि आय से आती है।

वहीं आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) के लिए है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से आय होती है।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश


लेखक के बारे में