तीन दिन में 22 नयी ‘उड़ान’ उड़ानें शुरू हुईं : केंद्र

तीन दिन में 22 नयी ‘उड़ान’ उड़ानें शुरू हुईं : केंद्र

तीन दिन में 22 नयी ‘उड़ान’ उड़ानें शुरू हुईं : केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: March 30, 2021 2:32 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत पिछले तीन दिन के दौरान 22 नयी उड़ानें शुरू हुई हैं।

उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत उड़ानों से वंचित या सीमित उड़ानों वाले हवाईअड्डों से परिचालन के लिए प्रोत्साहित करने को केंद्र, राज्य सरकारों और हवाईअड्डा परिचालकों द्वारा एयरलाइंस को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘आज की तारीख तक उड़ान के तहत तक 57 कम उड़ानों या बिना उड़ानों वाले हवाईअड्डों से 347 मार्गों पर परिचालन शुरू किया जा चुका है।’’

रविवार को उड़ान योजना के तहत 18 नयी उड़ानें शुरू हुई। इनमें गोरखपुर-लखनऊ, कुरनूल-बेंगलुरु, कुरनूल-विशाखापत्तनम, कुरनूल-चेन्नई, आगरा-बेंगलुरु, आगरा-भोपाल, प्रयागराज-भुवनेश्वर और प्रयागराज-भोपाल मार्ग शामिल हैं।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में