West Bengal Bus Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, इतने लोगों की हुई मौत, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल
West Bengal Bus Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई
West Bengal Bus Accident | Photo Credit: AI
- पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
- सब्भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवया गया है।
West Bengal Bus Accident: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, यह दुर्घटना मयनागुड़ी के उल्लादाबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर हुई, जब नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NBSTC) की एक यात्री बस बारिश से फिसलन भरी सड़क पर नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए फंसे हुए यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी बस सिलीगुड़ी से कूचबिहार जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। (West Bengal Bus Accident) हादसा होते ही आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में मयनागुड़ी पुलिस स्टेशन, दमकल विभाग और आपातकालीन चिकित्सा टीमों ने भारी कटिंग उपकरणों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों का इलाज जारी
इस भीषण सड़क हादसे में कुल 32 लोगों, जिनमें 17 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल थे। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। (West Bengal Bus Accident) अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य विशेष अस्पतालों में रेफर किया गया है, जबकि 20 से अधिक यात्रियों का इलाज मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bhilai Mule Account Case: सावधान! बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक
- Kangna Sharma Hot Pics: पिंक शिमरी ड्रेस में बला की खूबसूरत लगी ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही बोल्ड तस्वीरें
- JDU National President: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लगी मुहर, दिया गया ये बड़ा अधिकार

Facebook


