Bhilai Mule Account Case: सावधान! बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक
Bhilai Mule Account Case: पैसों के लालच में बैंक खाता किराया पर देना दुर्ग भिलाई के एक युवक को महंगा पड़ गया।
Bhilai Mule Account Case/Photo Credit: IBC24 File
- साइबर ठगी से जुड़े मामले में युवक गिरफ्तार
- बैंक खाते में 14.16 लाख रुपये का लेनदेन मिला
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया
दुर्ग। Bhilai Mule Account Case: पैसों के लालच में बैंक खाता किराया (Bank Account Rental Fraud) पर देना दुर्ग भिलाई के एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने साइटबर ठगी से मिली रकम के लेनेदेन के मामले में युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस युवक के म्यूल अकाउंट में 14 लाख 16 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। दरअसल, पुरानी भिलाी थाना पुलिस को भारत सरकार गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि पुरानी भिलाई में संचालित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों के परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी (Cyber Fraud) से प्राप्त राशि के लेनदेन के लिए किया या है।
ATM और SIM देकर फंसा
Bhilai Mule Account Case जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा चिखली में संचालित एक खाते का उपयोग साइबर ठगी (Cyber Fraud) से संबंधित रकम के लेन-देन हेतु किया गया। विवेचना में पाया गया कि खाताधारक (Bank Account Rental Fraud) ने अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को पैसों के लालच में उपलब्ध कराया गया था। उक्त खाते को साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया गया। इसके बाद पुलिस ने खाता धारक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।
ये भी पढ़ें
- GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा
- NEET Re-Examination Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर
- T20 cricket Leading Run Scorer: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर.. जानें किन बल्लेबाजों ने बनाये टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, थोड़ी देर में सांगठनिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Facebook


