आईएआरआई का 64वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को

आईएआरआई का 64वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को

आईएआरआई का 64वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को
Modified Date: February 12, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: February 12, 2026 7:41 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) शुक्रवार को देश की राजधानी में अपना 64वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा, जहां 470 विद्यार्थियों को उनके स्नात्कोत्तर और ‘डॉक्टरेट प्रोग्राम’ पूरे होने के बाद डिग्री मिलेगी।

आईएआरआई ने बयान में कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

121 साल पुराना अग्रणी संस्थान आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) भोजन, पोषण और आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है।

संस्थान 8-13 फरवरी 2026 तक अपना 64वां दीक्षांत सप्ताह मना रहा है।

दीक्षांत समारोह में, आईएआरआई ने कहा कि 470 छात्रों, जिनमें 290 एमएससी/एम टेक और 180 पीएचडी छात्र शामिल हैं, को उनके स्नात्कोत्तर और ‘डॉक्टरेट प्रोग्राम’ सफलतापूर्वक पूरे होने पर डिग्री मिलेगी।

संस्थान ने बताया कि उसे यूजीसी के ‘नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) से ‘ए’ ग्रेड के साथ पांच साल (2023-2028) के लिए वैध मान्यता मिली है। साथ ही आईसीएआर के नेशनल एग्रीकल्चरल एजुकेशन एक्रेडिटेशन बोर्ड (एनएईएबी) से पांच साल (2025-2030) के लिए 3.64/4.00 स्कोर के साथ ग्रेड ए प्लस मिला है।

इस साल, आईएआरआई ने एनआईआरएफ 2025 सूची में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिससे कृषि शिक्षा और अनुसंधान में उसके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है। इसी तरह, आईएआरआई, नई दिल्ली, को नई शुरू की गई एसडीजी रैंकिंग में आईआईटी मद्रास के बाद दूसरे नंबर पर रखा गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में