14th Global Festival of Journalism: IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड, कहा- AI का इस्तेमाल फायदेमंद, लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना भी जरूरी
Global Excellence Award 2026: रवि कांत मित्तल ने डीपफेक और ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग के साथ AI के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्ची की। उन्होंने कहा कि AI का सावधानी से इस्तेमाल को फायदेमंद है लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना भी उतना ही जरूरी है।
14th Global Festival of Journalism || Image- IBC24 News File
- IBC24 के एडिटर-इन-चीफ को सम्मान
- AI पर दिया विशेष संबोधन
- नोएडा में हुआ आयोजन
नोएडा: फिल्म सिटी नोएडा में 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल को जर्नलिज्म के फील्ड में शानदार योगदान और मीडिया में बेहतरीन काम के लिए ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। (14th Global Festival of Journalism) इस आयोजन में रवि कांत मित्तल ने ‘न्यूज रूम में एआई- अवसर या खतरा’ विषय पर इंटेलेक्चुअल सेशन को संबोधित किया। उन्होंने IBC24 के सनातन वेब सीरीज का उदाहरण देते हुए AI की खूबियां बताईं।
‘सावधानी से हो AI का इस्तेमाल’ : रवि कांत मित्तल
रवि कांत मित्तल ने डीपफेक और ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग के साथ AI के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्ची की। उन्होंने कहा कि AI का सावधानी से इस्तेमाल को फायदेमंद है लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना भी उतना ही जरूरी है।
क्या है ICMEI?
एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेक्नोलॉजी के इस कार्यक्रम को इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से मारवाह स्टूडियो में आयोजित किया गया। (14th Global Festival of Journalism) ICMEI एक जानी-मानी संस्था है जो जर्नलिज्म, मीडिया, एंटरटेनमेंट और आर्ट्स को बढ़ावा देने और इन फील्ड्स में इंटरनेशनल सहयोग और बेहतरीन काम को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर
- श्रमिक संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल; सेवाओं पर आंशिक रूप से असर पड़ने के आसार
- फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके
- लियोनेल मेस्सी चोटिल, इंटर मियामी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध
- शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक का घिनौना कांड, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अब मुस्लिम समाज ने उठाया ये बड़ा कदम

Facebook


