Gold-Silver Price : गिर गए सोने के दाम, चांदी भी टूटी, जानें आज का ताजा भाव

Ads

Gold-Silver Price Today: मंगलवार सुबह सोने और चांदी दोनों के ही रेट में ग‍िरावट देखी गई। हालांक‍ि यह मामूली ग‍िरावट बताई जा रही है। जानकारों का कहना है क‍ि अभी सोना और चांदी दोनों ही तेजी के और र‍िकॉर्ड बनाएंगे।

  •  
  • Publish Date - January 17, 2023 / 03:06 PM IST,
    Updated On - January 17, 2023 / 03:06 PM IST

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। नए साल के शुरुआत से ही सोने और चांदी के दामोंं में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मुल रहा है। हाल ही में सोने-चांदी के दाम आसमान छूने को लगे थे।  एक द‍िन पहले सोने का रेट र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। प‍िछले कारोबारी हफ्ते के मुकाबले सोमवार को सोने में 421 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की तेजी देखी गई और यह चढ़कर 56883 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

Read More: RBI Rule Change : आरबीआई ने इन नियमों में किये बड़े बदलाव, अब करने होंगे ये जरूरी काम, दिशानिर्देश जारी

सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई

यह सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई है, लेकिन मंगलवार सुबह सोने और चांदी दोनों के ही रेट में ग‍िरावट देखी गई। हालांक‍ि यह मामूली ग‍िरावट बताई जा रही है। जानकारों का कहना है क‍ि अभी सोना और चांदी दोनों ही तेजी के और र‍िकॉर्ड बनाएंगे। इससे पहले अगस्‍त 2020 में सोने ने 56,200 रुपये का र‍िकॉर्ड बनाया था।

सोने-चांदी दोनों में गिरावट

मंगलवार को सर्राफा बाजार के साथ ही मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी दोनों के रेट में ग‍िरावट देखी गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार दोपहर में सोना 102 रुपये की ग‍िरावट के साथ 56380 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 278 रुपये की ग‍िरावट के साथ 69508 रुपये पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले सेशन में सोना 56482 रुपये पर और चांदी 69786 रुपये के स्‍तर पर बंद हुई थी।

 Read More: Prepaid Plan : इस धांसू प्रीपेड प्लान के आगे सारे ऑप्शन फेल, फ्री रोमिंग कॉल्स के साथ मिलेगा इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, जानिए डिटेल्स

सर्राफा बाजार में भी ग‍िरावट

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों के ही रेट में ग‍िरावट देखने को म‍िली।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से मंगलवार को जारी कीमत के मुताबिक 24 कैरेट गोल्‍ड 58 रुपये ग‍िरकर 56825 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी का रेट 118 रुपये ग‍िरकर 69049 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबार के दौरान 23 कैरेट वाले सोने का रेट 56597 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट 52052 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट 42619 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट गोल्‍ड 56825 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर कारोबार करके बंद हुआ था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें