पात्र लाभार्थियों के लिए करीब तीन करोड़ नए राशन कार्ड जारी होने की संभावना: केंद्र

पात्र लाभार्थियों के लिए करीब तीन करोड़ नए राशन कार्ड जारी होने की संभावना: केंद्र

पात्र लाभार्थियों के लिए करीब तीन करोड़ नए राशन कार्ड जारी होने की संभावना: केंद्र
Modified Date: June 18, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: June 18, 2026 3:50 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से 2.21 करोड़ अपात्र लाभार्थियों को हटाए जाने के बाद अब पात्र लोगों के लिए लगभग तीन करोड़ नए राशन कार्ड जारी किए जाने की गुंजाइश है।

उन्होंने यहां स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हटाने की प्रक्रिया राज्य सरकारों द्वारा उनके अपने मानदंडों के आधार पर की गई है, केंद्र सरकार ने कोई राशन कार्ड नहीं हटाया है।

खाद्य मंत्रालय ने मृत व्यक्तियों, आयकरदाताओं और चार पहिया वाहन मालिकों सहित 8.51 करोड़ अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर सूची राज्यों को कार्रवाई के लिए भेजी थी।

जोशी ने कहा, “8.51 करोड़ में से राज्यों ने 2.21 करोड़ राशन कार्ड वापस लिए हैं। हमने कोई कार्ड नहीं हटाया है।”

उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पीडीएस के डिजिटलीकरण के कारण संभव हो पाई है।

उन्होंने बताया कि राज्यों को पात्र लाभार्थियों को जोड़ने की अनुमति दी गई है और विभिन्न राज्य सरकारें मिलकर लगभग तीन करोड़ और राशन कार्ड जारी कर सकती हैं।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में